अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर पत्रकार अमित यादव को प्रदेश संगठन मंत्री ने दी बधाई

खनऊ/ बुशरा असलम। अखिल भारतीय यादव महासभा इस समय अपने संगठन का मजबूती से विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष रामानंद यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम कैलाश यादव और संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव संगठन को मजबूत करने में जूटे हुए हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ते जा रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अमित यादव जब संगठन के प्रदेश कार्यकारणी से जुड़े तो अखिल भारतीय यादव महासभा ने स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने पत्रकार अमित यादव को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनने पर बधाई दी और कहा की पत्रकार अमित यादव के संगठन से जुड़ने पर अखिल भारतीय यादव महासभा को और मजबूती मिलेगी। संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया की प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। और समाज की भलाई के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ा जा रहा है। बड़ी संख्या में यादव समाज से जुड़े डॉक्टर, वकील, पत्रकार और प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग संगठन का हिस्सा बन रहे हैं। जो आने वाले समय में अखिल भारतीय यादव महासभा को सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles