- टोक्यो से मेडल लेकर इंडिया आने पर पीएम से मिलेगी ट्रीट
- ओलिंपिक के लिए सिंधु ने छोड़ा था बाहरी खाना
नई दिल्ली। पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अब वे भारत लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आइसक्रीम खा सकेंगी। दरअसल टोक्यो रवाना होने से पहले भारतीय एथलीट ने PM मोदी से बात की थी। तब PM ने इस दौरान बताया था कि जब सिंधु बैडमिंटन प्रैक्टिस करती थीं, तो उनके माता-पिता आइसक्रीम खाने से रोका करते थे। खेल में फिटनेस काफी मायने रखती है, इसलिए वे ऐसा करते थे। PM ने सिंधु से कहा था कि टोक्यो में आपकी सफलता के बाद मैं आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा।





