गुजरात: 3 अगस्त को गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अगस्त यानी मंगलवार को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा।

जानिए क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना?
PMGKAY खाद्य सुरक्षा कल्याण योजना है। यह योजना कोरोना काल में आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत परिवारों को 5 किलो अनाज प्रति सदस्य दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को मिल रही है।

पिछले साल शुरू हुई थी योजना
पिछले साल मार्च में केंद्र सरकार ने महामारी के प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था। इसी दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया गया था। इसके तहत राशनकार्ड धारकों को अप्रैल से जून तक राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के नाम के आधार पर 5 किलो अनाज (गेहूं/चावल) और एक परिवार को एक किलो दाल देने की घोषणा की थी। इस अनाज को राशन कार्ड पर मिलने वाले कोटे से अलग रखा गया। इस योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को नवंबर 2021 तक हर महीने पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler