मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। लेकिन अहंकार में वृद्धि होने के कारण तनाव भी मिलेगा।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ड., छ, के को, हा) – रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद प्रमोद का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – सामाजिक या मांगलिक कार्य की दिशा में हिस्सेदारी रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। जल दान करें। वह आपके लिए हितकर होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन में परिवर्तन सुखद होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) – विरोधी सक्रिय होगा। दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – तनाव मिल सकता है लेकिन व्यावसायिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की संभावना है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।। सृजन के क्षेत्र में सफलता मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
द्वारा: आचार्य पं0 धीरेन्द्र मनीषी। प्राध्यापक: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी।। निदेशक: काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, वाराणसी।। मो0: 9450209581/ 8840966024