होली के रंग तिरंगा के संग” 4 मार्च को आगरा में

report saurav agra 

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होगा होली का आयोजन
संस्कृति भवन में ब्रज की होली का रंग बिखरेगा देशभक्ति संग

आगरा यूं तो सभी रंग अपना महत्व रखते हैं लेकिन जब बात तीरंगे की आती है तो हर मन में देशभक्ति के जज्बात हिल्लोरे लेने लगते हैं*इस बार होली तिरंगे के रंग में रंगकर आगरा वाले मनाने जा रहे हैं। सैल्यूट तिरंगा, राष्ट्रीय संगठन द्वारा चार मार्च को ब्रज की होली देशभक्ति के रंग से सराबाेर होकर मनायी जाएगी गुरुवार को एसपी पब्लिक स्कूल, जरार हाउस, मदिया कटरा पर होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन का आमंत्रण पत्र विमाेचन किया गया अध्यक्ष रेखा साहनी ने कहा कि 04 मार्च 2023 दिन शनिवार को संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान पर दोपहर 02 बजे से होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन होगा। 56 जिलों में होने जा रहे सैल्यूट तिरंगा कार्यक्रम का आगाज आगरा से किया जा रहा है आयोजन में देशभर से जुड़े सदस्य भाग लेंगे वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली और कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा द्वारा निर्देशित होली नृत्य होगा। अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संजय टंडन ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंघ बघेल, पूर्व मंत्री सचिदानंद पोखरियाल, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, फिल्म सेंसर बोर्ड सदस्य राजकुमार सिंह देशप्रेम पर अपने विचार रखेंगे। अवधेश उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम में गोधन से बना तिरंगा भी फहराया जाएगा। ताकि इको फ्रेंडली होली का संदेश दिया जाए इस दौरान वत्सला प्रभाकर, सीमा भदौरिया, प्रदीप दीक्षित, पारुल दीक्षित, नेहा टंडन, वीना कौशिक, एसके बग्गा, अमित खत्री, सुनील शर्मा, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित रहे*।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles