- मिशन 2022 की तैयारी में जुटी सपा
- मऊ में बूथ लेबल की मीटिंग हुई संपन्न
- मीटिंग में अभायस के प्रदेश सचिव शामिल
मऊ/ अमित यादव।
मिशन 2022 के तहत समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ को मजबूत करने पर लगी हुई है। इसी कड़ी में मऊ जनपद के सेक्टर सहादतपुरा बूथ को मजबूत करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बूथ प्रभारी धीरज राजभर समेत सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मुन्ना और वरिष्ठ अधिवक्ता व अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव सूर्यनाथ यादव ने शिरकत की। इस दौरान बूथ को कैसे मजबूत किया जाए और आगामी चुनावों में बूथ को कैसे जीता जाए इसपर चर्चा की गई। गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी की तरफ से वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान से समाजवादी पार्टी जन-जन तक अपनी बातों को पहुंचाकर मिशन 2022 को मजबूती देना चाहती है। बता दें कि सहादतपुरा बूथ की इस बैठक का आयोजन स्पाम गेस्ट हाउस में किया गया। इस बैठक का संचालन सहादतपुरा बूथ प्रभारी धीरज राजभर ने किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रख कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। वही वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यनाथ यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक एक-एक बूथ मजबूत नही हो जाता तब तक समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए लोगों तक समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने की आवश्यकता है, और लोगों को बीजेपी के झूठे प्रचार से भी अवगत कराने की जरूरत है। ताकि लोग बीजेपी के भ्रम जाल में ना फंसे।





