मिर्जापुर। कछवा आदर्श नगर पंचायत में स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाविद्यालय में नव उत्थान संस्था द्वारा तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया कथा के प्रथम दिन भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं व पुरुष श्रद्धालु ने श्रीमद भगवत कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया कथा वाचिका साध्वी रिचा मिश्रा ने कथा के दौरान कहा कि कथा स्थल वही आते हैं जिन्हें भगवत बुलाते हैं उसके बाद साध्वी मिश्रा ने मनमोहक सुंदर भजन जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा करते हुए बताया कि यह कथा जन्म और मरण को मिटाने और मोक्ष प्राप्ति की बहुत मीठी दवा है। ऐसी दवा को भला कौन पीना नहीं चाहेगा। यह मीठी दवा एक ऐसी औषधि है, जिसका पान हर प्राणी को करना चाहिए। भगवान की कथा से जीव का कल्याण होता है। जब-जब इस धरती पर अनीति, अत्याचार बढ़ते हैं तब-तब भगवान अवतार लेकर पापियों का संहार करते हैं। चल रहे देवी भागवत कथा के अंत में शेखर उपाध्याय ने बताया कि भागवत कथा 12 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान थाना प्रभारी कछवा संजय कुमार राय शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह राकेश पांडे का समिति सदस्य जिला मंत्री संतोष गोयल राम प्रसाद दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष वाराणसी पवन सिंह बृजेश कुमार गुप्ता सभासद संतोष सिंह पवन उपाध्याय सतीश राय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।





