पत्रकारों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी उपजा – विमल कृष्ण राय

मऊ। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पत्रकार हितों से कभी समझौता नहीं करता है। यह संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है। यह पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संघर्ष संगठन के बल पर ही करता है। यह बातें उपजा के जिलाध्यक्ष विमल कृष्ण राय ने कही। श्री राय ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा उन्होंने प्रदेश व देश में आये दिन हो रहे पत्रकारों की हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं को रोके जाने की मांग की।

उपजा के जिला कोषाध्यक्ष/ सह संगठन मंत्री मु0 शाहिद ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण संभव है। कहा कि भ्रष्टाचार के युग में ग्रामीण पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हमें खबरों का संकलन करते समय तटस्थ रहना चाहिए, ताकि मीडिया के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे।

उपजा जिला कार्यकारिणी की घोषणा

यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष विमल कृष्ण राय ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रांतीय महामंत्री के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पार्टी में जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
जिलाध्यक्ष विमल कृष्ण ने बताया कि कार्यकारिणी में कुल 12 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 2 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें ऋषि कुमार राय सैयद अली इमदाद जैदी शामिल हैं। चंद्रकांत तिवारी जिला महामंत्री बनाए गए हैं। जाहिद इमाम को संगठन मंत्री और मु0 शाहिद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला मंत्री राम सूरत राजभर बनाए गए हैं। उपमंत्री नव रतन शर्मा और अमित चौहान को बनाया गया है वहीं विनोद शर्मा, जितेंद्र वर्मा और अफजल शाक्य को कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler