कुशीनगर एयरपोर्ट के शुरू हो जाने के बाद पूरे जनपद में खुशी की लहर है क्योंकि एयरपोर्ट बनने से ना केवल अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर कुशीनगर का नाम आ गया है, बल्कि बेहद पिछड़े इस जिले में रोजगार और पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार खुल गया है।
एयरपोर्ट की ये भव्य इमारत इस क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है, जिस वक्त पीएम मोदी ने बटन दबाकर एयरपोर्ट को जनता के लिए समर्पित किया पूरे जनपद के लोग खुशी से झूम उठे, क्योंकि उम्मीदों का ये एयरपोर्ट जनपद में रोजगार और पर्यटन के द्वार खोलने वाला है,
सबसे ज्यादा उत्साहित होटल और टूर एजेंसी वाले लोग हैं, कोरोना काल मे लगभग बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी इस इंडस्ट्री को भी अपने अच्छे दिन आने की उम्मीद जग चुकी है
आकाश जायसवाल, होटल संचालक
दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास ने भी जनपद के लोगों की उम्मीदों को पंख लगा दिया है, क्योंकि बेहद पिछडे इस जिले में मेडिकल कॉलेज सबसे बड़ी जरूरत रहा है।
प्रेमचंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष, बीजेपी
पीएम मोदी की की पहचान ऐसे राजनेता की रही है जो जनता की नब्ज को अच्छे से भांप लेते हैं, एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज कुशीनगर की सदैव कमजोर नस रही है जिसके लिए आगे आकर प्रधानमंत्री ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है जिसके आगे विपक्ष की बोलती बंद हो चुकी है।





