सरकार ने आलू बीज पर दी 800रु कुंतल की छूट , किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किया स्वागत 

सरकार ने आलू बीज पर दी 800रु कुंतल की छूट , किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किया स्वागत

 

आगरा -किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आलू बीज की दरों में 800 रुपए कुंतल की छूट दिए जाने का स्वागत किया है, उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने आलू बीज का मूल्य प्रथम 3715 , और द्वितीय 3510, ओवर साइज 2840, 2785 रुपए प्रति कुंतल तय किया था जिसका 28 सितंबर को किसानों ने किसान नेता मोहन सिंह चाहर के साथ विरोध करते हुए जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह को उद्यान मंत्री एवं उद्यान निदेशक उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन दिया था, जिसको उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने अपने पत्र के साथ संलग्न कर शासन को भेजा था, सरकार ने किसानों की मांग पर संज्ञान लेते हुए आलू बीज की सभी श्रेणी पर 800 रुपए प्रति कुंतल की छूट दी है।

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि गत वर्ष आलू महंगा था सरकार ने आलू बीज की दर प्रथम 3495 , द्वितीय 3095, ओवर साइज 2770 रुपए प्रति कुंतल तय की थी जिसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की छूट दी थी, इस वर्ष आलू सस्ता है लेकिन आलू बीज महंगा तय किया गया था जिसमें सरकार ने 800 रुपए प्रति कुंतल छूट दी है जो किसान हित में है तथा स्वागत योग्य है ,

 

किसानों की डिमांड पर चाहर ने सरकार से आलू बीज की मात्रा 4300 कुंतल से बढ़ाकर कम से कम 5000 कुंतल किए जाने की मांग की है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler