शिक्षकों के समक्ष मूल्यपरक शिक्षा और भ्रष्टाचार मुख्य चुनौती

शिक्षकों के समक्ष मूल्यपरक शिक्षा और भ्रष्टाचार मुख्य चुनौती

 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद आगरा के तत्वावधान में श्री केदारनाथ सैक्सरिया आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, बेलनगंज पर आयोजित ‘‘कर्तव्य-बोध समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी’’ में जिला विद्यालय निरीक्षक-दो (बालिका शिक्षा) आगरा श्री विश्व प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियांे में शिक्षकों के समक्ष कर्तव्य-बोध, मूल्यपरक शिक्षा एवं भ्रष्टाचार आदि मुख्य चुनौतियाँ हैं। आज शिक्षक अपने कर्तव्य पथ से भटकता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि वह अपनी मांगों और अधिकारों की लड़ाई तो लड़ रहा है। परन्तु अपने कर्तव्य के प्रति सजग नहीं है। शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए भी कहीं न कहीं शिक्षक भी दोषी है। मूल्यपरक शिक्षा के अभाव मंे शिक्षक के समक्ष अनेक चुनौतियाँ उत्पन्न हुई हैं। शिक्षकों की बदौलत ही भारत विश्व गुरू था और भविष्य में भी शिक्षक ही भारत को पुनः विश्व गुरू के गौरवशाली पद पर प्रतिष्ठित कर सकेगा। इसलिए शिक्षकों को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं महासंघ प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवी सिंह नरवार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मनुष्य जन्म से मृत्युपर्यन्त संघर्षरत रहते हुए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा क्षेत्र की अनेक विकृतियाँ के कारण ही शिक्षकों के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। मुस्कराते हुए चुनौतियों को स्वीकार करने से आत्म-विश्वास और संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है। हाल ही में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से शिक्षकों की सेवाशर्ताें और सेवा सुरक्षा से छेड़छाड़ की गयी है। इससे शिक्षकों में भारी असन्तोष और आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों को चुनौतीपूर्ण सेवा-शर्ताें को पुनः बहाली के लिए संघर्ष करना ही पड़ेगा। समारोह की अध्यक्ष एवं कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक का समाज में बड़ा आदर है। उसे अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहकर पठन-पाठन में रूचि रखनी चाहिए।

समारोह में कॉलेज के प्रबन्धक श्री ललित मोहन दुबे, महासंघ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ0 रचना शर्मा, जिला समन्वयक डॉ0 के0पी0 सिंह, कॉलेज की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती उज्ज्वल जैन, श्रीमती कृति सिंह, श्रीमती पूनम लवानियाँ, श्रीमती अल्पना अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। समारोह में कॉलेज की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

समारोह के प्रारम्भ में अतिथियों का माल्यापर्ण, शॉल ओढ़ाकर, बैज लगाकर स्वागत किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की।

 

नमिता शर्मा

प्रधानाचार्या

श्री केदारनाथ सैक्सरिया,

आर्य कन्या इण्टर कॉलेज

बेलनगंज, आगरा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles