शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरौ नेआयुष्मान लाभार्थियों को कीया जागरूक

किरावली /विकासखंड अछनेरा के ग्राम खेड़ा साधन अछनेरा में शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा द्वारा एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था आयुष्मान भारत योजना के बारे में ग्रामीणों को एवं आयुष्मान लाभार्थियों को जागरूक करना। इस कार्यक्रम में गांव के ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और समाज सेवियों ने भाग लिया।
शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की तरफ से प्रधान प्रबंधन श्री गौरव पांडेय प्ले कार्यक्रम में मुख्य रूप से संबोधन किया और साथ ही वरिष्ठ प्रबंधक श्री अशोक कुमार ने लोगों को आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी।
श्री गौरव पांडेय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 स्थित शारदा हॉस्पिटल राजस्थान भारत की लाभार्थियों को अपने 1200 बेड के अस्पताल के माध्यम से पिछले 5 वर्षों से निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहा है। साथ ही साथ गंभीर बीमारियों का एक ही छत के नीचे 500 से भी ज्यादा डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अचल सिंह ठेकेदार ओमी भगत जी राजवीर उर्फ लीले जयप्रकाश पंडित जी भगत सिंह बहादुर सिंह सौदान सिंह विश्वेंद्र नेत्रपाल जादौन एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे





