भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाअध्यक्ष बने राजपाल सिंह , आगरा में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
आगरा । रविवार आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील भाटी ने आगरा आकर किसानो की समस्याओं को सुना, संगठन के पदाधिकारी के साथ मीटिंग कर संगठन के विस्तार एवं किसने की समस्याओं के समाधान के संबंध में विचार विमर्श किया। सुनील भाटी ने आगरा के जिलाअध्यक्ष की जिम्मेदारी राजपाल सिंह को सौंपते हुए नियुक्ति पत्र दिया। संगठन में भारी संख्या में नियुक्तियां प्रदान की गयी। फतेहाबाद रोड स्थित कुआखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से चौधरी ओमवीर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पदम सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, चरण सिंह पहलवान प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव, हारुण खान मंडल अध्यक्षअल्पसंख्यक मोर्चा, मोनू तोमर सह मीडिया प्रभारी प्रदेश, सुरेश चंद्र वर्मा महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सोमप्रकाश फौजी ( अन्ना ) मंडल महासचिव , जगत मोहन यादव मंडल उपाध्यक्ष,महेंद्र सिंह मंडल सचिव, संतोष गोयल जिला संरक्षक,श्रींमती हीरा देवी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राम लखन मंडल उपाध्यक्ष,हरेंद्र जिला सचिव, राकेश यादव जिला सचिव, मनीश शर्मा,उमेश यादव महानगर उपाध्यक्ष युवा,लाखन सिंह तहसील अध्यक्ष खैरागढ़, शिव गणेश राणा तहसील अध्यक्ष सदर, सुभाष चंद्र, जितेंद्र वर्मा, उमेश सिंह,लोकेन्द्र यादव,अमरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय यादव, सोपाली, अमरजीत, अशोक, रोहित, उदयवीर, दीपक, अभिषेक, मनोज, गोलू, रोहित, उम्मेद सिंह चौहान आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
गोविन्द शर्मा