रायभा में बूथ नंबर 258 पर किसानों के साथ सुनीं प्रधानमंत्री की मन की बात, किसानों ने मन की बात सुनने के बाद किसान नेता से की डी ए पी की मांग 
आगरा -रविवार को किसान नेता मोहन सिंह चाहर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा नेमसिंह चौधरी, भाजपा नेता शन्नो चौधरी ने अछनेरा के रायभा में बूथ नंबर 258 पर किसानों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 125वें एपिसोड में खेल क्षेत्र, सोलर पंप, भारतीय संस्कृति की विदेशों में बढ़ती झलक स्वदेशी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत पर देशवासियों से खुलकर चर्चा की वही लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया
वहीं मन की बात खत्म होते ही किसानों ने किसान नेता मोहन सिंह चाहर को अपने बीच में देखकर डी ए पी और यूरिया की मांग कर दी, किसानों ने कहा किआलू सहित रवि फसल की बुवाई नजदीक है डी ए पी और यूरिया नहीं मिल रहा है, किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कृषि अधिकारियों और कोपरेटिव ए आर से वार्ता कर कहा कि जल्द ही किसानों को आवश्यकतानुसार डी ए पी मिलेगी , उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी सहकारी समितियों पर डी ए पी और यूरिया भेजा जाय और किसानों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाए





