सीएम योगी समेत विपक्ष के नेताओं ने संत रविदास को किया याद, मायावती बोलीं- उनके बताए रास्ते पर चलें सरकारें

लखनऊ/ बुशरा असलम। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के नेताओं ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया और लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्णा नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और संत को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाईयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संतगुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुजारा।

उन्होंने आगे कहा कि बसपा की यूपी में चार बार बनी सरकार में संत गुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहां किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler