लखनऊ: उम्मीदवारों के नामों पर बीजेपी ऑफिस में देर रात तक मंथन, किसने दिया फीडबैक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां अपने प्रत्याशियों पर मंथन कर रही हैं। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची पर मंथन के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक बैठक जारी रही। शाम 4.30 से शुरू इस बैठक रात 10.30 के बाद तक मंथन जारी रहा। पहले और दूसरे चरण के लिए 1500 से अधिक नामों पर अंतिम फैसला लेने से पूर्व प्रत्याशियों की जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक-एक नाम पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की जाती रही।

शाम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, भाजपा के पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। मंडल कमेटी, जिला कमेटी और क्षेत्रीय कमेटी की मुहर के बाद प्रत्याशियों के नामों पर प्रदेश कमेटी की मुहर के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक भाजपा ने जिस गंभीरता से इस चुनाव को लिया है उसी गंभीरता के साथ प्रत्याशियों के नाम भी तय किए जा रहे हैं। पार्टी की मंशा हर सीट जीतने की है। जिसे ध्यान में रखते हुए एक-एक सीट और प्रत्याशी के नामों को जीत की सभी संभावनाओं को सामने रखते हुए मंथन चला।

गौरतलब है कि पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया तीन अप्रैल से और मतदान 15 अप्रैल को है जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया सात अप्रैल से और मतदान 19 अप्रैल को है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler