यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डैकर बस हुई हाईजेक

  • मथुरा में बस को हाईजेक कर बदमाशों ने सवारियों से की लूटपाट
  • सवारी बन कर बस में चढे थे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश
  • चलती बस में बदमाशों ने की सवारियों से लूटपाट
  • नोएडा से हमीरपुर जा रही बस में 35 यात्री सवार थे

    मथुरा/ मदन सारस्वत। सुरीर में हुई दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के तमाम इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। कुख्यात डाल मुख्तार अंसारी को जिस रास्ते से लाया जा रहा था, उसी रास्ते पर कुछ घंटे पहले बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे डाला जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गये।
    सोमवार की रात को करीब एक बजे हथियारबंद बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस वे डबल डैकर बस को हाईजेक कर लिया। हथियारों के बल पर सवारियों ने मारपीट और लूटपाट की। इसके बाद बस रूकवाई और आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हरासत में ले लिया है। बस में जिन सवारियों के साथ घटना हुई उनसे भी पुलिस के आला अधिकारियांे ने कई बार अलग अलग बात की। घटना के खुलासे के लिए मौके पर डाग स्कावाइड को रात में ही बुला लिया गया था। फारेंसिक टीम ने मौैके से तमाम सबूत जुटाए हैं जो इस घटना के खुलासे में मदद करंेग। नोएडा से वाया आगरा हमीरपुर जा रही बस में 35 यात्री सवार थे।
    लूट की यह वारदात थाना सुरीर क्षेत्र में हुई। दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट बस में छह बदमाश सवारी बनकर चढ़े थे। जब यह सब यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88 के पास पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के दम पर बस को हाईजैक कर लिया। बदमाशों ने सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटे।
    शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरी-सहमी चुपचाप बैठी रहीं। आधा किलोमीटर तक चलती बस में बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बाद बस से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद बस चालक ने पुलिस को सूचना दी। वारदात रात तकरीबन एक बजे की बताई गई है।
    दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 88 पर बस को हाइजेक कर की गई लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस लगातार मशक्कत कर रही है। आला पुलिस अधिकारी लगातार घटना स्थल का मौका मुआईना कर रहे हैं। आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डा.गौरव ग्रोवर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं बस के चालक, परिचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या छह बताई गई है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगाी हैं।

    वर्जन
    मथुरा के सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस रात्रि में दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी। रास्ते में सवारियों के लालच में ड्राइवर के द्वारा बस को रोका गया। कुछ लोग सवारी बन कर बस में चढ आगे चल कर सवारियांें के साथ मारपीट लूटपाई की गई है। एक लाख 66 हजार रूपये, कुछ मोबाइल गये है। उच्चअधिकारियों द्वारा सवारियों से बात की गई है। कई अहम सुराग मिले हैं। फारेंसिक टीम को बलाया गया है। डाग स्क्वाइड को भी मौके पर बुलाया गया। तहरीर प्राप्त हो गई है। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles