बीजेपी से टीएमसी में वापस आए नेता मुकुल रॉय के एक कार्यक्रम में हंगामा हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनमें धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यक्रम में मुकुल राय बीजेपी के कार्यकर्ताओं को टीएमसी में शामिल करवाने पहुंचे थे, इस दौरान पहले से मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई।





