-नगर पंचायत ने कस्वे को कराया सेनेटाइज
-पुलिस ने सख्ती से कराया पालन बगैर मास्क राहगीरों के काटे चालान
मथुरा/ मदन सारस्वत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविबार को पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा के बाद आज रविबार को कस्वा राया के बाजार पूर्णतः बन्द रहे इस दौरान आवश्यक बस्तुओ में दूध,दही और मेडिकल स्टोर खुले रहे लॉक डाउन को लेकर सब्जी मंडी और फल विक्रेताओ की दुकानें बंद रही इस दौरान नगर पंचायत राया द्वारा पूरे कस्वे को सेनेटाइज कर सफायी अभियान चलाया गया कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार द्वारा वीक एंड लॉक डाउन की घोषणा को लेकर सप्ताह के प्रत्येक रविबार को लॉक डाउन के चलते कस्वे के बाजार पूर्ण रूप से बन्द रहे इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने कस्वे में विशेष सफायी अभियान चलाकर गली मोहल्लों को सेनेटाइज करवाया तो वही राया थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल के निर्देशन में कस्वा प्रभारी अजय आवना द्वारा बगैर मास्क दौड़ रहे वाहन चालकों सहित राहगीरों के नगद चालान किये साथ रहे उपनिरीक्षक रोहित सिंधु, परविंदर भाटी सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





