हम देश का नमक खाते हैं भाजपा या मोदी का नहीं – असदुद्दीन ओवैसी

बुशरा असलम।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आप एक मामूली इंसान हैं अल्लाह या भगवान नहीं हैं। इस देश में कई प्रधानमंत्री आये और चले गये। हम देश का नमक खाते हैं बीजेपी या मोदी का नहीं। ओवैसी ने फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज मैदान व दरियाबाद में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जो छुट्टा जानवर घूमते हैं और फसलों को चटकर जाते हैं उनके लिए क्या योजना है। इसका बखान जनता के सामने क्यों नहीं करते हैं। नमक योगी मोदी का नहीं है, हम लोग नमक से लेकर पानी जो भी खाते पीते हैं उसकी अदायगी करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा को मुसलमानों ने पिछले 2014, 2017 व 2019 में वोट किया लेकिन सफलता भाजपा को मिली। ऐसे में आप अपने को स्वयं पहचाने और पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा से डरना नहीं, बल्कि जिस तरीके से हिजाब के समर्थन में एक मुसलमान लड़की ने नारा बुलंद किया था उसी तरीके से आप लोगों को भी नारा बुलंद करने की जरूरत है।

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के AIMIM प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए एआईएमआईएम के मुखिया, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के साथ पहुंचे थे। कहा कि सपा चुनाव में भाजपा के जीतने का भय दिखाकर समाज के लोगों का वोट हासिल करती है, मगर सत्ता में बैठने के बाद सब भूल जाती है। इस मौके पर कैसर अजीम, डॉ. सहाब हुसैन, अशरफ खान, सिराज, सद्दाम, सुफियान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles