वेद भारती आश्रम दल ने किया श्री हनुमत आश्रम का अवलोकन

  • रामपुर के मिलक में है वेद भारती आश्रम

हरदोई, 27 जनवरी। उत्तराखण्ड की हल्द्वानी-नैनीताल की सुरम्य पहाड़ियों की तलहटी में, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक कस्बे के ग्रामीण अंचल में विकसित हो रहे वेद भारती आश्रम के चार सदस्यीय दल ने आज भूराटीकुर ग्राम स्थित श्री हनुमत आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने यहां 31 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा के दर्शन किए। आश्रम दल ने हनुमत आश्रम संयोजक शुभम बाजपेई से आश्रम की गतिविधियों के बारे में जाना।

यह जानकारी देते हुए श्री हनुमत आश्रम के मीडिया प्रभारी शिवम बाजपेई ने बताया कि वेद भारती आश्रम दल में भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य राम महेश मिश्र, किशन शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल, भाग्योदय महासचिव विनय प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी शुभ्रा अग्रवाल मौजूद रहे।

वेद भारती आश्रम दल ने आज भरावन स्थित “देवराहा बाबा आश्रम” तथा टड़ियावां स्थित “सर्वोदय आश्रम” का भी भ्रमण किया। युवा संन्यासी डॉ. स्वामी सौमित्र प्रपन्नाचार्य ने देवराहा बाबा आश्रम का अवलोकन कराया। सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने ऊसर भूमि सुधार सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दल को दी। आचार्य राम महेश मिश्र ने इन दोनों आश्रमों की रचनात्मक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles