देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड यात्रा के सफल संचालन के लिए बैठक ली। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाय।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सचिव श्री नितेश झा, श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





