झारखंड की राजधानी रांची में अनोखा मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने 1 साल की बच्ची के पेट से अविकसित बच्चे को बाहर निकाला है। बच्ची के माता-पिता गिरिडीह के रहने वाले है। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में अब तक इस तरह के 200 से भी कम मामले मिले हैं। इसे मेडिकल भाषा में फिटस इन फिटू कहा जाता है।





