मंत्री अनिल राजभर के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुुुुुुुुट

कुशीनगर। जिले के हाटा में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर के स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर कुशीनगर जिले में थे, जिले के हाटा विधानसभा में उनका स्वागत कार्यक्रम होना था, स्वागत कार्यक्रम के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी के हाटा विधायक पवन केडिया और भाजपा नेता अभय राव के समर्थकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी तथा ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान विधायक पवन केडिया के समर्थकों ने अभय राव के घर पर पत्थरबाजी भी की, तब इसके बाद अभय राव के समर्थकों ने विधायक समर्थकों पर कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया जिससे वाहनों की कतारें लग गई, इस बात कि जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे हाटा एसडीएम ने अभय राव के समर्थकों को समझा-बुझाकर कार्यवाही का आश्वासन देकर उन्हें हाईवे से हटाया। मारपीट के दौरान विधायक पवन केडिया के एक समर्थक द्वारा असलहा लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

अब सोचने वाली बात यह है की अनुशासन की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मंत्री के सामने ही भाजपा के दो गुट आपस में आखिर किस बात को लेकर बड़े होंगे। क्योंकि अनिल राजभर के ही कार्यक्रम में इसके पूर्व भी एक बार विधायक समर्थक और अभय राव के समर्थकों में मारपीट हो चुकी है।हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी तक किसी भी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler