सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटा लिया है। पहले ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए नक्शे में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को अलग देश के तौर पर दिखाया था। ट्विटर की इस हरकत के बाद सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया था और कार्रवाई के लिए तथ्य जुटाने का आदेश दिया था। हालांकि भारी दबाव के बीच ट्विटर को गलत नक्शा हटाना पड़ा है।





