मथुरा/ मदन सारस्वत। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बीएसए काॅलेज, मथुरा को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए संयुक्त प्रान्त पंचायत राज अधिनियम-1947 के अन्तर्गत 12 अप्रैल की सांय सात बजे से 17 अप्रैल 2021 तक अवधि के लिए अधिग्रहित किया जाता है। उन्होंने बीएसए काॅलेज के स्वामी को निर्देशित किया है कि सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण मथुरा को अधिकृत व्यक्ति एवं संस्था को फर्नीचर सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।





