भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।





