पीएम मोदी की सोच है राष्ट्र भक्ति के भाव को और तीव्र करना – राजेश कुमार अग्रवाल 

  • भाजपाजनों ने एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार को दिया तिरंगा
  • हर घर तिरंगा अभियान के लिए घोसी में हुआ जनसंपर्क
  • भाजपा की अपील- पीएम मोदी के आह्वान को बनाएं सफल

घोसी। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को घोसी में विशेष जनसंपर्क किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए जनसंपर्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी तादाद में भाजपा जनों ने जोश के साथ भाग लिया। भाजपा जिन्होंने तहसील परिसर में एसडीम नायक राजेश कुमार अग्रवाल और तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय समेत तहसील कर्मियों को तिरंगा दिया।

एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोच देशभक्ति एवं राष्ट्र भक्ति के भाव को और तीव्र करना है।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर घोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जन संपर्क किया। मोटरसाइकिल से हाथ में तिरंगा लिये घोसी के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वोदय डिग्री कॉलेज से तिरंगा यात्रा की शुरूआत कर मझवारा मोड़, तहसील, मधुबन मोड़ और बड़ागांव में भ्रमण कर लोगों से जन संपर्क कर तिरंगा बांटा गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयघोष के साथ गुंजायमान कर दिया।

इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर, सूरज, रामप्रवेश, गंगा, सुनील समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles