रतनपुरा (मऊ)। अखिल भारतीय मध्देशिया वैश्य सभा संत गणिनाथ सामाजिक जागृति की राजनीतिक चेतना रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोगों में महिला, पुरुष, बच्चों ने आस्था में श्रद्धा रखने वाले अपने समाज को संगठित कर संत गणिनाथ बाबा का जयकारा लगाते हुए बलिया मऊ सीमा के नदौली गुलोरी से मुबारकपुर एचपी पेट्रोल पंप के समीप बाबा गणिनाथ जी की रथ पर विराजमान संत गणिनाथ जी पर महिलाओं पूजन अर्चन टीका व फूल माला चढ़ाकर पूजन किया ।वहां से रतनपुरा कस्बा में भ्रमण करा कर दर्शन किये। इस अवसर पर अखिल भारतीय मध्देशिया सभा के प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र मद्धेशिया ने अपने संबोधन में कहा कि मदेशिया परिवार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर जाति के लोगों ने अपना एक संगठन तैयार कर राजनीति कर रहे हैं। किंतु मेरा वैश्य समाज पीछे पीछे घूमने का कार्य कर रहा है। लेकिन अब मेरा समाज जाग चुका है। डॉक्टर सरिता गुप्ता ने कहा कि अब हम अपने दम पर हम लोग अच्छा पार्टी बना सकते हैं। तथा अपना विधायक, एमपी, सरकार में भागीदारी कर सकते हैं। जुलूस ए हुजूम में बाबा का दर्शन का सिलसिला पूरे कस्बे में चला। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मदेशिया, मनोज मद्धेशिया, विनय मद्धेशिया, श्रीभगवान गुप्त, जनार्दन मदेशिया, प्रीतम गुप्ता, मनीष गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, गिरीश चंद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता पिंटू गुप्ता, पवन गुप्ता, सुभाष मदेशिया, घुरा गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, सुनिल गुप्ता, गुलाब गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजू मदेशिया, शिव जी गुप्ता, मेघा गुप्ता, मोनू गुप्ता समेत रथ के साथ हज़ारों श्रद्धालु साथ- साथ चल रहे थे।





