भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।





