प्रत्याशियों की ओर से शराब बांटने की ठेकेदारी पड सकती है भारी

  • 10 पेटी शराब के साथ घर से दो पकडे, एक भाग निकला

मथुरा/ मदन सारस्वत। पंचायत चुनाव में अपराधी प्रवृति के लोग गडबडी न कर सकें इसके लिए लगातार धरकपड जारी है। शराब और अवैध असलाह को भी नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मथुरा पुलिस लगातार ऐसे लोगांे पर कार्रवाही कर रहे है।
थाना बलदेव पुलिस ने 10 पेटी अंग्रेजी शराब ( राजस्थान मार्का ) को बेचते हुए गिरफ्तार किये हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव जसवीर सिंह के मुताबिक आरोपी के घर ग्राम नगला विधि दघेंटा थाना बलदेव से अवैध रूप से राजस्थान मार्का की शराब अंग्रेजी बेचते हुए जगवीर पुत्र वेदराम निवासी नगला विधि दघैंटा थाना बल्देव तथा गिरवर पुत्र बंगालीराम निवासी दघैंटा थाना बल्देव को गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी रनवीर पुत्र वेदराम निवासी नगला विधि दघैंटा थाना बल्देव मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह शराब एक प्रत्याशी की ओर से बांटने के लिए मगाई गयी थी। जिसे पकडे गये लोगों के घर बांटने के लिए रख दिया गया था।

12 पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार
थाना शेरगढ पुलिस ने तस्क्री के आरोप में एक व्यक्ति को शराब की 12 पेटी देशी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को मोटरसाइकिल से ले जा रहा था। मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना शेरगढ अनुज मलिक के मुताबिक वारिस पुत्र शौकत निवासी ग्राम बढा थाना शेरगढ को गिरफ्तार किया गया है। पकडी गई शराब की कीमत करीब 60 हजार रूपये है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles