फुल एक्शन मोड में CM योगी, बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की संपति होगी जब्त

लखनऊ/ बुशरा असलम।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सियासत से ज्यादा बतौर सीएम अपने एक्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी तरफ से लिए गये कई फैसलों की वजह से उनकी चर्चा देशभर में होती रही है। इन दिनों सीएम योगी ने माफियाओं के खिलाफ अपनी नजरें टेढ़ी कर रखी है। कई अपराधियों और माफिआयों के घर पर बुल्डोजर चला है।  योगी सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी है। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाइयां हुईं हैं। ऐसे में एक बार फिर से दोनों की मुश्किले बढ़ती हुई दिख रही है। बांदा जिला जेल में बंद बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी और अमहदाबाद के साबरमती जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद पर अन्य एजेंसी ने शिकंजा कस दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर संपित्त को जब्त करने के साथ ही इनके अवैध निर्माण को जमींदोज किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की ओर से जुटाई गई गैरकानूनी संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ईडी दोनों की संपत्तियों को लेकर गहनता से छानबीन कर रहा है, जल्द ही कुछ संपत्तियों को जब्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler