नौकरी और शिक्षा की राह समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनायी थी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर देश के राष्ट्रीय युवा विजेता एवं यूथ आईकान एवार्डी युवाओं को सम्मानित किया। वीरोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित नौजवानों को पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र और तुलसी का पौधा भेंट किया।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में 65 प्रतिशत युवा आबादी है। इन्हें अवसर मिलने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। मौजूदा सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने नौजवानों के हित में एक भी कार्य नहीं किया, जबकि समाजवादी सरकार में छात्रों-नौजवानों के बेहतर भविष्य की दिशा में कई नीतिगत निर्णय लिए गए थे। नौकरी और शिक्षा की राह समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनायी थी। भाजपा सरकार युवा विरोधी है। बेरोजगारी की समस्या के निदान की दिशा में सरकार का रवैया उदासीन है।
नेशनल यूथ एवार्डी एवं यूथ आईकान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डाॅ0 के.पी. यादव (पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग), प्रदीप सिसौदिया और हेमन्त यादव ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को यूथ आईकान श्री प्रदीप सिसौदिया ने रुद्राक्ष का पौधा और डाॅ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुस्तके भेंट की।
इस अवसर पर नेशनल यूथ अवार्डी सर्वश्री हेमन्त यादव, रजत गुप्ता, डाॅ0 रंजना त्रिपाठी शौर्य पुरस्कार विजेता सर्वश्री रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा, यूथ आईकान सर्वश्री अभिषेक सिंह, हरिकीरत सिंह, विनय पाण्डा, असद साजिद, राम सिंह वर्मा, विकेश सिंह सोनू सहित अन्य युवाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler