विकास खण्ड घोसी व बड़राव के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

घोसी (मऊ)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को घोसी ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा० रामकृष्ण यादव को उपजिलाधिकारी डा० सी. एल. सोनकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा० रामकृष्ण यादव ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने उदबोधन में ब्लाक प्रमुख डा० रामकृष्ण यादव ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र का चौमुखी व सर्वांगीण विकास ही मेरे जीवन का लक्ष्य था और ब्लाक प्रमुख का पद पाने के बाद उस लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना फलीभूत होगी। उन्होंने कहा कि यदि इस ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हमारा सहयोग किया तो ये घोसी ब्लाक विकास के मामले में जनपद ही नहीं पूर्वांचल में नम्बर वन बनेगा।

जनपद में घोसी ब्लाक प्रमुख के रूप में मिली इस इकलौती सीट पर सपाइयों का जोश देखने को मिला। सपा के तमाम दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। इस अवसर पर निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, ज़िला महासचिव कुद्दुस अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जयहिन्द यादव, विधानसभा अध्यक्ष लालचन्द यादव, राजेंद्र मिश्रा, राहुल दुबे, अमरेंद्र बहादुर यादव, गुड्डू चौधरी, अशोक कुमार गौतम, बन्ने खान, विजय यादव, यादवेंद्र यादव, रविंद्र यादव, राजनरायन यादव, श्यामकृष्ण यादव, प्रमोद यादव, अभिषेक यादव, मान्धाता सिंह, रामआसरे यादव, आज़म खान आदि मौजूद रहे।इस शपथ ग्रहण समारोह का सफल संचालन जहां राजेन्द्रनाथ पांडेय ने किया वहीं विजयलाल यादव व सलमान घोसवी ने अपने गीतों के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान कोतवाल संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। तो वही बड़राव विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में तहसीलदार घोसी पीसी लाल श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा ने 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। घोसी व बड़राव दोनों विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler