2022 में भाजपा के अंधेरराज का खात्मा किया जाएगा – डा0 संजय सिंह चौहान

लखनऊ/ अमित यादव।

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डा0 संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओं जनवादी क्रांति यात्रा‘ की जनपदों में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा सरकार के प्रति जनाक्रोश का मुखर प्रदर्शन साबित हो रही है। इस यात्रा का जगह-जगह जनता स्वतः स्फूर्त ढंग से स्वागत कर रही है और हर जगह यह संकल्प दुहराया जा रहा है कि सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। भाजपा के अंधेरराज का खात्मा किया जाएगा।
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की जनक्रांति यात्रा के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पंचायत चुनाव 2021 में चौहान समाज के जीते हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह भी आयोजित किए जा रहे है। इस यात्रा को बलिया से 16 अगस्त 2021 को नेता विरोधी दल विधान सभा श्री रामगोविन्द चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
‘भाजपा हटाओं‘ के संकल्प के साथ जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की यात्रा 17 अगस्त 21 को मऊ, 18 अगस्त 21 को गाजीपुर, 19 अगस्त 21 को वाराणसी, 20 अगस्त 21 को सोनभद्र, 23 अगस्त 21 को मिर्जापुर, 24 अगस्त 21 को भदोही, 25 अगस्त 21 को प्रयागराज पहुंची। 26 अगस्त 21 को यह यात्रा प्रयागराज यमुनापार पहुंचेगी। 28 अगस्त 21 को यह यात्रा आजमगढ़, 30 अगस्त 21 को अंबेडकरनगर होते हुए 31 अगस्त 2021 को अयोध्या में समाप्त होगी।
जनता ने जिस उत्साह के साथ जनवादी क्रांति यात्रा में भागीदारी करते हुए उसे समर्थन दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की सत्ता से बिदाई अब तय है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का कहीं भी आशीर्वाद नहीं मिल रहा है। वह पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler