गुजरात के सूरत महानगर पालिका चुनाव में पहली बार जीत कर आए आम आदमी पार्टी के 27 पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही AAP की ओर शिक्षा समिति का चुनाव लड़े दो और लोगों को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। बीते 25 जून को महानगर पालिका की शिक्षण समिति के 8 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। इसी दौरान तोड़फोड़ हुई थी। जिसके बाद AAP पार्षदों पर मामला दर्ज हुआ था।





