- लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान का पर्व
- प्रत्येक मतदाता अपने घरो से निकलकर शत प्रतिशत मतदान का करे प्रयोग -मुख्य सचिव
- आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर पर्यटन के सीनरी को देखकर मुख्य सचिव ने की प्रशंसा
मीरजापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज पूर्वान्ह लगभग 09 बजे मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुॅचकर मंत्र विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा मां विन्ध्यवासिनी देवी परिसर में परिक्रमा कर मां सरस्वती, मां काली, भगवान शंकर सहित अन्य देवी देवताओ का भी दर्शन किया गया। तदुपरान्त मुख्य सचिव द्वारा मां काली खोह एवं अष्टभुजा देवी का त्रिकोण दर्शन भी किया गया। त्रिकोण दर्शन के पूर्व श्री मिश्र ने मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0 के0 भरद्वाज, जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के साथ विन्ध्याचल में निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का भी निरीक्षण किया गया तथा कारीडोर के ले आउट (नक्शा) के द्वारा अधिकारियों से कारीडोर के बारे में पूरी जानकारी ली गयी। मा0 मुख्य सचिव द्वारा विन्ध्यांचल के गंगा घाट पर जाकर भी निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण एवं मां गंगा का दर्शन किया गया। उन्होने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी हमारी कुल देवी है। इसके पूर्व विन्ध्याचल पहुॅचने मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्य सचिव को पुष्प भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
दर्शन पूजन के बाद मुख्य सचिव ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता करते हुये प्रदेश के सभी मतदाताओ से अपील करते हुये कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिये प्रत्येक मतदाता मतदान के दिन अपने घरो से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि यह सुअवसर 05 वर्षो में एक बार ही मौका मिलता हैं। कहा कि हर मतदाता को अपनी सरकार चुनने का अधिकार हैं। ऐसी सरकार जो प्रदेश का विकास, शिक्षा, स्वास्थ, दें सकें ऐसी स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिये शत प्रतिशत मतदान आवश्यक हैं। उन्होने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होने कहा कोवडि के दिशा निर्देशो के अनुपालन के लिये भी सभी व्यवस्थाये कर ली गयी हैं। ऐसी स्थिति में सभी मतदाता निश्चित होकर जाये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होेने कहा कि जिस तरह से हम सभी लोग होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस का त्यैहार मनाते है उसी तरह से लोकतंत्र का सबेस बड़ा महापर्व मतदान का पर्व हैं सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव महोदय के द्वारा मण्डलायुक्त कार्यालय पहुॅच कर कार्यालय का भ्रमण, निरीक्षण भी किया गया इस दौरान आयुक्त कार्यालय कक्ष सभागार में लगे मण्डल के पर्यटन स्थलो के सीनरी/फोटो को देंखकर मुख्य सचिव द्वारा सराहना की गयी। उन्होने कहा कि प्रत्येक विंडो पर पर्दे के स्थान पर सीनरी लगायी गयी है वह सराहनीय हैं। कार्यालय की साफ सफाई सुदंरता को मुख्य सचिव द्वारा सराहना भी की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, अपर आयुक्त रमेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज, प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर उपस्थित रहें।