मथुरा/ मदन सारस्वत। कोरोना से रक्षा के लिए यज्ञ वृन्दावन वर्तमान परिपेक्ष में चल रही कोरोनावायरस से संपूर्ण विश्व त्रस्त है। समस्त विश्व की रक्षा हेतु श्री राधा कांत मंदिर में याज्ञिक रत्न आचार्य पंडित श्री विष्णु कांत जी शास्त्री एवं विश्व विख्यात कर्मकांड एवं भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री मृदुल कांत जी शास्त्री एवं वेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा विष्णु कांत जी शास्त्री जी के पावन सानिध्य में श्री राधा कांत मंदिर में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु श्री महा रुद्राभिषेक किया गया सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑनलाइन वेपर किया गया जिसमें देश विदेश के हजारों भक्तों ने हमारी लिंक से जुड़ कर एक साथ महा रुद्राभिषेक किया एवं भगवान शंकर से इस कोरोनावायरस बीमारी से मुक्ति हेतु रुद्राभिषेक कर संसार की रक्षा हेतु भगवान शंकर से प्रार्थना की इस संदर्भ में आचार्य पंडित श्री विष्णु कांत शास्त्री जी ने बताया कि संसार पर इस समय कोरोना रूपी राक्षस का भयंकर प्रकोप चल रहा है इस हेतु भगवान शंकर का रुद्राभिषेक दूध दही शहद अक्षत रोली चंदन से करने से समस्त रोगों एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी ने बताया कि भगवान शंकर का जो भक्त रुद्राभिषेक करते हैं उनको समस्त रोग आपदा से मुक्ति मिलती है इस अवसर पर रवि मिश्रा अरुण शास्त्री गोविंद मिश्रा कैलाश पाठक मोहन सोनी सीताराम पंडित छैल बिहारी राहुल आदि का सहयोग प्राप्त हुआ एवं कार्यक्रम का प्रसारण भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑनलाइन किया गया।





