सिकन्दरपुर। निर्भय बाबा की पुण्यतिथि पर सपा नेत्री ने पुत्र रत्न प्राप्ति के उपलक्ष्य में साधु संतो में दानपुण्य किया।
गौरतलब है कि सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत रामापार गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निर्भय बाबा की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र भर के स्वर्णकार समाज के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। उक्त अवसर पर सद्गुरु चूड़ामणि साहेब (गुरुजी) की उपस्थिति में यज्ञ, हवन, आरती एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उनके पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी की जिला महासचिव “पुनिता सिंह सोनी” व युवा सपा नेता “दीपक सोनी” ने पुत्र रत्न की प्राप्ति के उपलक्ष्य में सैकड़ों साधु-संतों में कमंडल, गिलास व कम्बल वितरित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद सद्गुरु चूड़ामणि साहेब ने पुत्र के दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।





