रांची के मोरहाबादी की शालवी सिंह को ‘एसा पैकर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड’ मिला है। यह सम्मान हासिल करनेवाली वह पहली भारतीय बनी हैं। इसके तहत शालवी को सत्र 2021-2022 के लिए लीहाई यूनिवर्सिटी US की ओर से स्कॉलरशिप के तौर पर 18000 डॉलर (13.20 लाख रुपए) दिए जाएंगे। जीमैट में शालवी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और विश्व के टॉप 20 बी-स्कूल में आवेदन करने में सफल रहीं थीं।