कोरोना मरीजों की बाढ के बीच ’विभागों में छाई सुस्ती’, जिलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिस पर जताई बैठक में नारागजी
मथुरा/ मदन सारस्वत। कोरोना मरीजों की बाढ के बीच जिम्मेदार विभागों पर सुस्ती छाई हुई है। इस जकडन को तोडने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं नगर निगम के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कन्टेन्मेंट जोन की वैरीकेटिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सैम्पलिंग, सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सेनेटाईजेशन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इन कार्यों को अधिक से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मन्दिर, सब्जी एवं फल विक्रेताओं, दुकानदार तथा व्यापरियों की रैण्डम चैकिंग करायी जाये।
डीएम ने पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। सभी विभाग इस कार्य में सामंजस बनाकर एक टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाये और इसे अधिक से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कंटेनमेंट जोन में 24 घंटे में होगी वैरीकेडिंग
श्री चहल ने नगर मजिस्टेªट, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटों में प्रत्येक कन्टेन्मेंट जोन की वैरीकेटिंग कराना सुनिश्चित करें। जिस पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने विभाग से संबंधित अभियंता एवं अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिये गये हैं।
बिना मस्क पाये गये 207 के चालान
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यक्तियों की आरटी पीसीआर जांच अधिक से अधिक कराना सुनिश्चित करें और एन्टीजेन पर कम ध्यान दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राइम राधेश्याम राय ने जानकारी दी कि जनपद में कुल बिना मास्क के 207 व्यक्तियों का चालान किया गया है। मास्क लगाने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार इसी प्रकार कार्यवाही करते रहें।





