2 दिन के लॉकडाउन में हुआ सेनेटाइजेशन

मथुरा/ मदन सारस्वत। दो दिन के लाकडाउन के मौके का लाभ उठाते हुए नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में सैनेटाइजिंग का काम पूरी मुस्तैदी से किया गया। नगर निगम की ओर से सभी 70 वार्ड में नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने वार्ड में सड़कों, गलियों को सैनिटाइज कराया। वहीं नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी संघनता से काम को अंजाम दिया गया जिससे कोरोना के कहर को थामने में कुछ मदद मिल सके। इस दौरान सफाई अभियान भी पूरी मुस्तैदी से चलाया गया। महावन नगर पंचायत के चेयरमैन चुन्नू हाजी और अधिशासी अभियंता ने महावन कस्बे में अपनी देखरेख में पूरा अभियान चलवाया। हर गली मौहल्ले को सैनेटाइज करने का लक्ष्य रखा गया था जिसे रविवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त अनुनय झा के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान चला। 23 नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया। अग्निशमन विभाग की दमकलों का भी इस काम में सहयोग लिया गया। चार दमकलों ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles