दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा 111 शिव साधकों का रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ संपन्न

उमाशंकर उपाध्याय।

मऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन जिला इकाई द्वारा जनपद मऊ नगर स्थित पुरानी तहसील पर एक प्लाजा में विशेष रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी द्वारा सम्पूर्ण देश मे 25 करोड़ ॐ नमः शिवाय जप एवं विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ.आशीष गौतम जी के उपस्थिति में जनपद मऊ के 111 शिव साधकों का एक विशाल समूह इस महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिरकत किये। विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम सत्र के प्रारंभ में संस्थापक डॉ आशीष गौतम जी द्वारा सर्वप्रथम ओम नमः शिवाय के जप से शुरू हुआ एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के द्वारा संपूर्ण जगत में सत्य सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था वह विश्वास बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिस क्रम में जनपद मऊ के स्थानीय निवासी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री वैराग्य वर्धन दुबे जी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को 111 शिव साधकों का एक विशाल समूह का एक साथ एक सत्र में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संपन्न कराने में जिला संयोजक श्री मनोज त्रिपाठी, जिला सहसंयोजक श्री अभिषेक मिश्रा व सह संयोजक उदय प्रताप सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम के अंत मे संस्थापक महोदय को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री कामेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, अशोक सिंह, अभय पाल जी, बबलू राय, राजा ज्योति आनंद सिंह, सोनू दुबे, आनंद सिंह, कल्याण सिंह, बृजेश गुप्ता, राकेश उपाध्याय, प्रवीण पाठक, काशी प्रान्त से नंदलाल जी सहित बड़ी तादाद में शिव साधक शामिल रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles