मऊ : रतनपुरा खालिसपुर मार्ग की नहीं हो पाई अब तक मरम्मत, प्रशासन बना बेपरवाह

  • सड़क में बने हैं जगह-जगह गड्ढे उखड़ गई है गिट्टियां

रतनपुरा/ अनिल वर्मा। शासन के निर्देश पर जिले की कई सड़कों की मरम्मत हुई लेकिन जर्जर हो चुके रतनपुरा-खालिसपुर मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा सकी । आलम यह है कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं गिट्टियां उखड़ गई हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं इस मार्ग से लगभग दो दर्जन गांव के लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग कई बार प्रशासन से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिससे लोगों में नाराजगी है रतनपुरा ब्लाक में रतनपुरा खालीसपुर मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2008-9 में रतनपुरा से खालिसपुर तक 10 किलोमीटर तक की सड़क बनाई गई थी सड़क बनाने के 2 साल बाद से ही सड़क पर जगह-जगह से गिटी उखड़ना शुरू हो गई सबसे बड़ी बात तो यह है कि सड़क बनने के बाद लगभग 12 वर्ष हो गए लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो पाई हालत यह है कि सड़क जगह जगह टुट गई है व गहरे गड्ढों में पानी भर गया है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है बदहाल सड़क के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले गाढा, सेहबरपुर, मढैली, पिलखी, खालिसपुर, इसाक पुर, मखना, गोबरिया, इटौरा, सरनापुर, अरदौना सहित 2 दर्जन से ऊपर गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय आने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ।
ग्रामीण जितेंद्र राजभर ने कहा कि जिला प्रशासन को कई बार सूचना देकर धरना प्रदर्शन तक किया जा चुका है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई विनय कुमार ने कहा कि रतनपुरा खालीसपुर मार्ग की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है विवेक सिंह ने कहा कि जर्जर सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है सड़क की मरम्मत कराई जाए हरिनिवास पांडेय ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई जबकि रतनपुरा खालीसपुर मार्ग पर दो गैस एजेंसियां हैं जिस पर लोगों का रोजाना आना जाना रहता है हमेशा गिरकर लोग चोटिल होते हैं उन्होंने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler