जानिए अपना राशिफल, आज का मुहूर्त, व्रत एवम् त्यौहार ज्योतिर्विद आचार्य पं0 धीरेन्द्र पांडेय से….

दैनिक राशिफल : दिनाँक 07 मार्च 2021 दिन रविवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। यात्रा की संभावना है।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ड., छ, के को, हा)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं। सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। धन लाभ की संभावना है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। वाहन सुख मिल सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी। क्रोध पर संयम रखें। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। खुद में बदलाव की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

दैनिक पंचांग दिनांक 07 मार्च 2021 दिन रविवार

दिनांक : 07.03. 2021 ।
दिन : रविवार।
विक्रम संवत :2077।
शक संवत :1942।
अयन: उत्तरायन ।
ऋतु: शिशिर ऋतु ।
मास: फाल्गुन मास।
पक्ष: कृष्ण पक्ष।
दिनमान: 29 घटी 06 पल।
रात्रि मान: 30 घटी 54 पल।
तिथि: नवमी 32 घटी 06 पल रात्रि मे 07:00 तक परं दशमी ।
नक्षत्र: मूल 42 घटी 10 पल रात्रि 11:02 तक परं पूर्वाषाढ़ा।
योग: सिद्धि योग 29 पल 44 घटी रात्रि 06:04 तक परं व्यतिपात योग।।
करण : तैतिल परं गर।
सूर्योदय: 06:11।
सूर्यास्त: 05:49।
राहु काल : सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक । यात्रा एवं शुभ कार्य इस समय के दौरान न करें।
प्रस्थान निषेध: पश्चिम दिशा की यात्रा न करें। यदि विशेष आवश्यक हो तो घर से निकलते समय पान खाकर तभी पश्चिम दिशा की यात्रा करें।
विशेष : भद्रा भोर में 06:10 तक। समर्थगुरु रामदास जयंती। अनवष्टका श्राद्ध। सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि 11:02 तक।
मुहूर्ता: मूल नक्षत्र में रोग विमुक्त स्नान आदि का मुहूर्त।

आगामी व्रत-त्योहार
09 मार्च मंगलवार को विजया एकादशी।
10 मार्च बुधवार को प्रदोष व्रत।
11 मार्च गुरुवार को महाशिवरात्रि का व्रत।
12 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि व्रत का पारण।
13 मार्च शनिवार को स्नान, दान व श्राद्ध की अमावस्या। शनि अमावस एवं शनि पीड़ित लोगों को शनि शांति हेतु उत्तम दिन। परंतु शनिवार की अमावस्या दैविक आपदा को कर रही निर्देशित।

आचार्य पं0 धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय
ज्योतिर्विद व प्राध्यापक
हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी।
निदेशक- काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र।
नोट: ज्योतिषीय मार्गदर्शन व सुझाव प्राप्ति हेतु आपके प्रश्न मो0 9450209581/ 8840966024 पर आमंत्रित हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles