गोंठा में 3 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला का सजीव मंचन, 17 अक्टूबर को समापन

  • रामलीला मंचन को लेकर बैठक संपन्न, कार्यक्रम की तारीख तय
  • अजय उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्री विनय गुप्त ने की घोषणा
  • 16 अक्टूबर को सजेगी श्रीराम दरबार, होगा प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक
  • 16 व 17 अक्टूबर को नाट्य कला समिति करेगी नाटक का मंचन
  • नाटक मंचन में बनारस से आई नर्तकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

दोहरीघाट/पवन उपाध्याय। गोंठा में आगामी रामलीला मंचन को लेकर रामलीला समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी व ग्रामवासियों की मौजूदगी में रात्रि 8:00 बजे शुरू हुई।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामलीला का सजीव मंचन होने जा रहा है जो 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक और नाट्य मंचन के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि गोंठा की रामलीला का सजीव मंचन रामनगर की रामलीला के तर्ज पर दोपहर में किया जाता है।

रामलीला समिति की बैठक में आचार्य संजय उपाध्याय, मंत्री विनय गुप्त, कोषाध्यक्ष ओम नारायण, पवन उपाध्याय, डब्लू, वीरेंद्र, आयुष, रोहित उपाध्याय, प्रिंस गुप्ता, रोशन राय, शिवेंद्र, मंटू, नितेश गुप्त, चंदन गुप्त, हनुमान, विजेंद्र, अवनीश, अवधेश, विजय गुप्त सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

क्या है आगामी रामलीला मंचन की तारीख

3 अक्टूबर को प्रभु श्री राम माता जानकी की आरती की जाएगी। 4 अक्टूबर को राम वन गमन कार्यक्रम के तहत प्रभु श्रीराम रामलीला भवन से हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे। 5 अक्टूबर को केवट संवाद होगा यह कार्यक्रम हनुमान गढ़ी से पश्चिम महाल होते हुए फरसरा खुर्द स्थित शिव मंदिर तक संपन्न होगा। 6 अक्टूबर को भरत अपने भाई श्रीराम को मनाने के लिए फरसरा खुर्द स्थित चित्रकूट जाएंगे यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से देर शाम तक होगा। 7 अक्टूबर को सूर्पनखा लक्ष्मण संवाद गोंठा बाजार में होगा। 8 अक्टूबर को सीता हरण, जटायु वध का मंचन होगा। 9 अक्टूबर को राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध का मंचन होगा। 10 अक्टूबर को हनुमान सीता संवाद और लंका दहन होगा। 11 अक्टूबर को समुद्र पूजन के बाद घरनाय से वानर सेना के साथ श्रीराम लंका पहुंचेंगे। 12 अक्टूबर को गोंठा बाजार में मेघनाथ, कुंभकरण और रावण वध के साथ दशहरा मेले का विशेष आयोजन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को राम भरत मिलाप होगा साथ ही भक्ति जागरण भी किया जाएगा। 14 अक्टूबर को राम दरबार की विशेष आरती पूरे गांव में की जाएगी। 16 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक किया जाएगा उसके बाद नाट्य कला समिति द्वारा नाटक का मंचन होगा जिसमें बनारस से आ रही नर्तकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। 17 अक्टूबर को भी नाट्य कला समिति द्वारा नाटक के मंचन के साथ समापन होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler