नई दिल्ली/ एपीआई। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।





