नई दिल्ली/ उमाशंकर।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट को बीते हफ्ते कंपनी ने लॉक कर दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेता कड़ा एतराज जता रहे हैं। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अंकाउंट की डीपी परर भाई राहुल का फोटो लदा गिया है। उनके अलावा भी कई नेताओं ने डीपी पर राहुल की तस्वीर लगा दी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने अपने अकाउंट का नाम ही राहुल गांधी कर दिया है।
ट्विटर ने कुछ दिन पहले दिल्ली में कथित रेप और हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता का चेहरा राहुल के ट्वीट में उजागर होने के बाद नियमों का उल्लंघन का हवाला देते हुए राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था। वहीं गुरुवार को कांग्रेस और उसके कई सीनियर नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किए गए है। जिस पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस नेता और समर्थक ‘मैं भी राहुल’ हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने प्रोफाइल पिक्चर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर लगाई है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है।





