गाजीपुर/ आलोक त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर आगमन यहां के भाजपाइयों में नई ऊर्जा भर गया।
जनपद के सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इण्टर कालेज के भव्य मंच से मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों की झड़ी लगा दी व साथ ही साथ विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री का चिरपरिचित अंदाज उपस्थित लोगों को पूरे समय तालिया बजाने पर मजबूर करता रहा । मुख्यमंत्री बोले कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे विकास हो रहा। आज लोग गंगाजल का आचमन कर सकते है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार किया है। गरीब की बेटी सरकार की बेटी है। किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं जारी है। किसानों के लाभ,विकास के लिए बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार विकास की योजनाएं गांव गांव तक पहुंच रही है। विकास बीजेपी का एजेंडा है। लोक कल्याण बीजेपी का एजेंडा है। विकास विपक्षी दलों का एजेंडा नही था। बीजेपी सरकार विकास के लिए समर्पित है। बीजेपी सरकार जनता के सम्मान के लिए समर्पित है। बीजेपी सरकार जनता के हितों के लिए समर्पित है।।अपने दमदार उद्बोधन में योगी अदित्यनाथ ने कहा कि गाजीपुर की चर्चा रामायण काल में भी है। गाजीपुर के मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार किया है। प्रदेश में में 30 नए मेडिकल कालेज बन रहे है। बीजेपी सरकार जनहित के लिए समर्पित है। अब गाजीपुर से माफियाओं के सफाया हो चुका है।
जनपद को 212 करोड़ से अधिक की सौगात
मुख्यमंत्री का गाजीपुर आगमन जिले को सैकड़ों करोड़ की योजनाओं की सौगात दिला गया। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने दो सौ बारह करोड़ से अधिक धनराशि की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की चर्चा करते हुए कहा कि यहां से गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लोगों का जीवन बदलेगा और विकास के नये रास्ते खुलेंगे।
माफियाराज पर कसा शिकंजा, सरकार ने जाति, क्षेत्र, चेहरा नहीं देखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 32 मिनट के संबोधन में जिले की राजनीति से संबंध रखने वाले अंसारी बंधु भी निशाने पर रहे अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने माफियाओं को आड़े हाथों लेते हुए इशारों में कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्ष में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। भाजपा सरकार गुंडों, माफियाओं से निपटना जानती है। पिछली सरकारों में गुंडों,माफियाओं को सरकारी संरक्षण मिलता था, इस सरकार में गुंडों,माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है।माफिया,अपराधी को उसके कृत्यों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बीजेपी ने सभी क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके दिखाया है। सरकार ने जाति, क्षेत्र, चेहरा नहीं देखा बल्कि सभी वर्गों, सभी समाज का विकास किया। सरकार लोक कल्याण के लिए समर्पित है। अब हर गांव में कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जा रही। हर गांव में इंटरनेट सुविधा युक्त ग्राम पंचायत कार्यालय होगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे विकास हो रहा। आज लोग गंगाजल का आचमन कर सकते हैं। अवैध खनन,अवैध कब्जों पर सरकार ने चाबुक चलाया है। जमीनों पर अवैध कब्जे हटाये गए हैं। विकास व लोक कल्याण ही हमारा एजेंडा है। विकास की योजनाएं गांव गांव तक पहुंच रही हैं।
निर्धारित समय से देरी में हुआ आगमन, ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। कार्यक्रम दिन के सुबह 10:55 बजे से 12:35 बजे तक था, लेकिन मुख्मयंत्री कार्यक्रम स्थल पर 12:04 बजे पहुंचे। उनका संबोधन करीब आधे घंटे का हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में 195 करोड़ की लागत से 1025 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनपद की जनता की जरूरत और उनके विकास में यह योजनाएं पूरी तरह सहायक हैं और व्यापक परिवर्तन ला सकेंगी। जिसमें 470 परियोजनाओं का लोकार्पण और 555 का शिलान्यास हुआ
कार्यक्रम में राज्यमंत्री संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप शुक्ला, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, गाजीपुर सदर विधायक संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।





