नातिया कलाम मेरे सरकार आए हैं और सरकार की आमद मुस्तफा के गुंजो से समूचा नगर गुंजायमान हो गया।
कछवा। स्थानीय जमुआ बाजार अंतर्गत ग्राम सभा पंचायत में ईद उल मिलाद उन नबी के पर्व पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिदों व अपने घरों और गलियों को रंग बिरंगी झालरो व झंडो व गुब्बारों से सजाया जो आकर्षण का केंद्र रहा वही पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मस्जिदों में दुआखानी भी की गई और जोहर की नमाज के बाद कोविड-19 के गाइड का पालन करते हुए जुलूस भी निकाले गए जुलूस मे बड़ी संख्या में जमुआ बाजार की मस्जिद में जाकर नमाज अदा कर मोहम्मद साहब के दिखाए हुए रास्ते पर अपनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात इस्लामी कमेटी द्वारा तब रुक मे खजूर व बिरयानी का पकवान लोगों में वितरित किया गया, मस्जिद के मुस्लिम बंधुओं ने शिरकत फरमाया जुलूस मैं मक्का व मदीना की झांकी भी निकाली गई जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही जुलूस का कारवां मस्जिद से होते हुए पूरे जमुआ बाजार एवं जमुआ गांवो का भ्रमण किया ईद मिलादुन्नबी का पर्व दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार इस्लाम के तीसरे महीने यानी रबी उल अव्वल की 12 वीं तारीख 571 ई में पैगंबर साहब का जन्म हुआ था कहते हैं कि रबी उल अव्वल के 12 वे दिन ही मोहम्मद साहब का निधन भी हुआ था इस त्यौहार को ईद ए मिलाद उन नबी व बारावफात के नाम से भी जाना जाता है उक्त मौके पर अध्यक्ष अलाउद्दीन हाशमी, मैंनुदीन हाशमी, साहिल हाशमी, शालू हाशमी, आजम खान, अफरीदी हाशमी, गुलजार खान, समीर खान, आदि क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए । सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय चौकी जमुआ प्रभारी अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, रामजी सिंह, जुबेर खान, पंचम यादव, रामजी यादव, कृष्णा यादव मौजूद रहे।





